फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ में रिकॉर्ड 25 भारतीय गोल्फर शिरकत करेंगी

Tue, 01 Oct 2019 09:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रिकॉर्ड 25 भारतीय पेशेवर और एमेच्यर गोल्फर गुरुग्राम में तीन से छह अक्टूबर तक होने वाले हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2019 में शिरकत करेंगी। यह टूर्नामेंट 2009 से ही यूरोपीय टूर कैलंडर का हिस्सा है। इसके 2019 के संस्करण की कुल इनामी राशि पांच लाख डॉलर की होगी।

विज्ञापन


इनमें अदिति अशोक के बाद महिला यूरोपीय टूर में जीत दर्ज करने वाली दीक्षा डागर भी शिरकत करेंगी। 2017 में खिताब जीतने के करीब पहुंची और तब संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रही वानी कपूर की निगाहें इस बार खिताब जीतने की हसरत पूरी करने पर रहेंगी।

2018 में दमदार प्रदर्शन करने वाली गौरिका बिशनोई , टवीसा मलिक और रिद्धिमा दिलावरी भी इसमें शिरकत करेंगी। वेल्स की बैकी मॉर्गन अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। साथ 2017 की विजेता कैमिली शिवालियर भी इस टूर्नामेंट का आकर्षण होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें