फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेनरिक स्टेनसन ने जीता विश्व चैलेंज गोल्फ का खिताब, चौथे स्थान पर रहे टाइगर वुड्स

Sun, 08 Dec 2019 07:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हेनरिक स्टेनसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

स्वीडन के हेनरिक स्टेनसन ने पार पांच के 15वें होल में ईगल के साथ यहां एक शॉट से हीरो विश्व चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। स्टेनसन की अगस्त 2017 के बाद यह पहली जीत है। स्टेनसन ने अंतिम दौर में छह अंडर के स्कोर से कुल स्कोर 18 अंडर 270 का स्कोर बनाया। स्टेनसन ने गत चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जान राहम को एक शॉट से पछाड़ा। राहम ने भी अंतिम दौर में छह अंडर के स्कोर से कुल 17 अंडर 271 का स्कोर बनाया। स्टेनसन को इस जीत से 10 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। टूर्नामेंट के मेजबान वुड्स अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से कुल 14 अंडर के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें