फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से निशानेबाजी के बाहर होने पर बोलीं हीना, भारत को रहना होगा एकजुट 

Fri, 19 Jul 2019 08:17 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हीना सिद्धू
विज्ञापन

भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि भारत इतना बड़ा देश है कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करने के आयोजकों के फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखा सकता है। भारतीय ओलंपिक संघ ने पिछले महीने धमकी दी थी कि अगर बर्मिंगम खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किया जाता है तो वे खेलों का बहिष्कार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


हीना ने कहा कि खिलाड़ियों को नुकसान करने वाला कदम नहीं उठाना चाहिए। यह पूछने पर कि बहिष्कार का विकल्प हो सकता है, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसा पहले हो चुका है। हम पहले भी बहिष्कार कर चुके हैं। भारत बड़ा देश है और हम अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे खिलाड़ियों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्हें भाग लेने का मौका मिलना चाहिए लेकिन हमें एकजुटता दिखानी होगी।' 

हीना ने आयोजन समिति की इस दलील को खारिज किया कि लोगों की निशानेबाजी में रूचि नहीं रह गई है। उन्होंने कहा, 'यह सही नहीं है। जो कारण उन्होंने दिया है, वह सही नहीं है।' हीना ने इस बात पर तसल्ली जताई कि 2028 ओलंपिक तक तो निशानेबाजी ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें