फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में हीना ने जीता गोल्ड, निवेथा को कांस्य

Tue, 15 May 2018 01:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हीना सिद्धू - फोटो : sportsstar
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू ने अगले हफ्ते म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप से पहले फॉर्म में होने का संकेत देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि पी श्री निवेथा ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


फाइनल में हीना की फ्रांस की मैथलिड लेमोली से कड़ी टक्कर हुई। दोनों के एकसमान 239.8 अंक थे। टाई में हीना ने बाजी मारी। निवेथा 219.2 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं हीना ने क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया था। 

निवेथा ने 582 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफाई किया। म्यूनिख विश्व कप का आयोजन 22 मई से 29 मई तक होगा। हीना ने राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा कोरिया में हुए विश्व कप में भी पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें