फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफे में मिली मुक्केबाजों को गाय, दूध तो देती नहीं उल्टा मारती है लात

Sat, 06 Jan 2018 06:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्सर - फोटो : File
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बीते साल नवंबर में अपनी 6 महिला बॉक्सरों को नेशनल चैंपियंशिप में मेडल जीतने पर पुरस्कार के तौर पर गाय गिफ्ट की थी, लेकिन अब इस विवाद शुरू हो गया है। दरअसल इन 6 महिला बॉक्सरों में से 3 ने सरकार को गाय वापस लौटा दी है। इनका कहना है कि जो गाय हमें दी गई है वो दूध तो देती नहीं है, उल्टा लात मारती है। 
विज्ञापन


रोहतक की ज्योति गुलिया का कहना है कि मेरी मां ने 5 दिन तक गाय को बढ़िया खाना खिलाया, लेकिन इसने एक बार फिर दूध नहीं दिया, उल्टा मेरी मां को इसने तीन बार लात मारी। इसकी लात की मार से मेरी मां बुरी तरह से घायल हो गई और अभी वो लिगामेंट से पीड़ित है। ज्योति का कहना है कि हम अपनी भैंसों से खुश हैं और ये सरकारी गाय नहीं चाहिए। 

ये भी पढ़ेंः विजेंदर का मुंह तोड़ने के लिए रोज 10 घंटे प्रैक्टिस कर रहा है ये बॉक्सर
विज्ञापन


हरियाणा की इन 6 महिला बॉक्सरों ने बीते साल 19 से 26 नवंबर तक गुवाहटी में आयोजित हुई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। भिवानी की नीतू घंघस और साक्षी कुमार, हिसार की साक्षी चोपड़ा और ज्योति ने इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, पलवन की अनुपमा और कैथल की नेहा ब्रॉन्ज जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 
 
विज्ञापन

ज्योति के कोच ने बताया किस नस्ल कि हैं ये गाय

बॉक्सर्स - फोटो : File
इनमें से ज्योति, नीतू और साक्षी ने यह कहते हुए गाय लौटा दी है कि ये दूध तो देती नहीं है, उल्टा हमारे परिवार के लोगों को घायल कर रही है। ज्योति के कोच विजय हुड्डा का कहना है कि जो गाय दी गई है ये स्थानीय नस्ल की हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें