फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का पंचकूला करेगा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे सत्र की मेजबानी

Sat, 25 Jul 2020 09:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
khelo india youth games
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकूला में होगा। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई इस घोषणा में रिजिजू ने कहा, 'आमतौर पर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ हर साल जनवरी में होते हैं। हालांकि, इस बार महामारी के कारण, हमने इसे स्थगित किया है। मुझे हालांकि यकीन है कि जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी। हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे।’

विज्ञापन


हरियाणा ने इन खेलों के पिछले तीनों सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य 2019 और 2020 में पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था। खट्टर ने कहा, ‘एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया हैं और अपने एथलीटों का समर्थन किया हैं। हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी खेलों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं। पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे बहु-खेल कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए सबसे अच्छा खेल आधारभूत संरचना है। यहां बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए आवास की सुविधा हैं।'

हरियाणा ने देश को कई शानदार एथलीट दिए है, जिनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, और विनेश फोगट के आलवा पैरा-एथलीट दीपा मलिक, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज अमित पंघाल और निशानेबाज संजीव राजपूत, मनु भाकर, अनीश भानवाला जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। रिजिजू ने कहा, 'हरियाणा में पहले से ही बहुत मजबूत खेल संस्कृति है और इसने देश को कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीट दिए हैं। मुझे यकीन है कि राज्य में खेलों की मेजबानी अधिक एथलीटों को प्रतिस्पर्धी खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें