फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी: हरियाणा ने रोमांचक मुकाबले में थलाइवाज को 40-40 से बराबरी पर रोका 

Tue, 25 Dec 2018 11:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स ने मंगलवार को प्रो कबड्डी 2018 के 127वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 40-40 से बराबरी पर रोक दिया। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में हरियाणा की तरफ से मोनू गोयत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 रेड में 16 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवीण 5 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 25 रेड में 17 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अमित हूडा 6 टैकल में 4 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 30 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 26 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन


वहीं, प्रो कबड्डी के 128वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटंस को 39-34 से हराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें