फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वारियर्स को हराया, पुनेरी पर योद्धा की जीत

Tue, 27 Aug 2019 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कबड्डी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के मैच में सोमवार को बंगाल वारियर्स को रोमांचक मुकाबले में 36-33 से हराया। विकास कंडोला ने स्टीलर्स के लिए 11 अंक बनाए। विनय ने उनका बखूबी साथ निभाया। वारियर्स ने आखिर में वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


दिन के दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने पुणेरी पलटन को 35-30 से हराकर लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज की। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने 15 रेड अंक हासिल किए जबकि सुमित ने 5 टैकल पॉइंट्स बनाए। 
लीग के मौजूदा सीजन में यूपी का यह 11वां मुकाबला था और टीम 27 अंकों के साथ फिलहाल छठे नंबर पर है। पुणे टीम की यह 10 मैचों में छठी हार रही और 12 टीमों की तालिका में 20 अंकों के साथ वह 11वें नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें