हरियाणा स्टीलर्स ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 81वें मुकाबले में दबंग दिल्ली को हरा दिया। पुणे के श्री छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 34-27 से मात दी। इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने 18 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सचिन 4 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 15 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रविंदर पहल ने 6 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में हरियाणा को 16 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दिल्ली को 15 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
वहीं रविवार शाम हुए दूसरे मुकाबले
में पटना पाइरेट्स ने बैंगलुरू बुल्स को रोमांचक मुकाबले में 35-32 से पराजित किया। बैंगलुरू के रोहित कुमार मैच में सबसे ज्यादा 13 रेड प्वॉइंट लेकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
वहीं पटना पाइरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 रेड प्वॉइंट लेकर जीत दिलाई। टीम के सबसे बेहतरीन डिफेंडर्स में शुमार जवाहर ने इस मैच में भी 5 टैकल प्वॉइंट हासिल किए।