फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में गुकेश ने अब्दुसात्तोरोव को बराबरी पर रोका, प्रज्ञानंद शीर्ष पर मौजूद

Sat, 25 Jan 2025 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी (नीदरलैंड)

सार

साल के पहले बड़े टूर्नामेंट में अभी सात बाजियों के मुकाबले बाकी हैं। पी हरिकृष्णा, सर्बिया के एलेक्सी सरना और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव साढे तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठी बाजी में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ ड्रॉ खेला, जबकि आर प्रज्ञानंद ने गत चैंपियन चीन के वेई यी के साथ अंक साझा किए। अब्दुसात्तोरोव और प्रज्ञानंद संभावित छह में से 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज है जबकि गुकेश चार अंकों के साथ उनके बाद है।
विज्ञापन


साल के पहले बड़े टूर्नामेंट में अभी सात बाजियों के मुकाबले बाकी हैं। पी हरिकृष्णा, सर्बिया के एलेक्सी सरना और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव साढे तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। गुकेश ने अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पकड़ ढीली पड़ने के बाद अच्छी वापसी की और 64 चालों के बाद इसे ड्रॉ करने पर सहमत हो गए।

इस मुकाबले की शुरुआत इटालियन ओपनिंग ( सफेद मोहरों से प्यादा और वजीर के चाल के जवाब में काले मोहरों से प्यादा और घोड़े (नाइट) की चाल) से हुई। शुरुआती चालों के बाद अब्दुसत्तोरोव ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की। आखिरी कुछ चालों गुकेश को अपना एक मोहरा गंवाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके लिए स्थिति तब और जटिल हो गयी जब अब्दुसत्तोरोव ने तीन प्यादों के लिए अपने घोड़े की बलि दे दी। गुकेश इसके बाद काफी दबाव में आ गए।
विज्ञापन


मुश्किल परिस्थिति होने के बावजूद गुकेश ने एक बार फिर अपनी शानदार रक्षात्मक खेल से मुकाबला ड्रॉ कराया। प्रज्ञानंद ने सफेद मोहरों से वेई यी के खिलाफ बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन चीन के खिलाड़ी ने 58 चाल के बाद उन्हें मुकाबला ड्रॉ करने पर मजबूर कर दिया। पी हरिकृष्णा ने हॉलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट और अर्जुन एरिगैसी ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना जोखिम लेने से बचते हुए बराबरी का मुकाबला खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें