फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजराती और हरिकृष्णा ने प्राग शतरंज महोत्सव में खेला ड्रॉ

Fri, 14 Feb 2020 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

भारत के विदित संतोष गुजराती और पी हरिकृष्णा ने प्राग शतरंज महोत्सव की मास्टर्स स्पर्धा में ड्रॉ खेलकर आधे-आधे अंक हासिल किए। जीएम गुजराती पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद फिडे सूची में दूसरे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने ने स्पेन के डेविड एंटोन गुईजारो के खिलाफ ड्रॉ खेला।

विज्ञापन


वह दो दौर के बाद 1.5 अंकों के साथ जान क्रिस्तोफ डुडा और निकिता विटियुगोव के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हैं। हरिकृष्णा ने शीर्ष वरीय पोलैंड के डुडा के खिलाफ कड़ी मशक्कत की और 31 चाल के बाद ड्रॉ पर रोक दिया। विश्व के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी अलीरेजा फिरौजा और स्वीडन के जीएम निल्स ग्रैंडेलियस ने करीब पांच घंटे तक चली बाजी में 80 चाल में ड्रॉ पर समझौता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें