फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी: फॉर्च्यून जायंट्स ने यू मुंबा पर दर्ज की रोमांचक जीत, करीबी मैच में 38-36 से हराया 

Sat, 10 Nov 2018 11:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने शनिवार को प्रो कबड्डी के 57वें मुकाबले में यू मुंबा पर रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फॉर्च्यून जायंट्स ने 38-36 से हराया। इस जीत के साथ गुजरात जोन 'ए' के अंक तालिका में 34 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, यू मुंबा 40 अंको के साथ शीर्ष पर काबिज है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में गुजरात की तरफ से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रेवश 7 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने 20 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर विनोद कुमार ने 6 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा दो बार, जबकि गुजरात की टीम एक बार ऑलआउट हुई। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 22 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 19 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें