फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए फीफा और अन्य संस्थाओं को जीएसटी में छूट

Sat, 21 Sep 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोवा में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में होटल इंडस्ट्री से लेकर डिफेंस तक और हीरे, रेलवे से लेकर आउटडोर केटरिंग पर जीएसटी की दरों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस बीच वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि भारत में अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए फीफा और अन्य संस्थाओं को सप्लाई पर जीएसटी से छूट मिलेगी। बता दें कि जीएसटी की संशोधित दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

बता दें कि भारत 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। दरअसल, अंडर-17 महिला टूर्नामेंट 2008 में शुरू हुआ था और न्यूजीलैंड ने इसकी मेजबानी की थी। स्पेन मौजूदा चैम्पियन है और भारत में इसके सातवें चरण का आयोजन होगा। एशियाई टीमें इसमें सबसे सफल रही हैं। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया (2008 और 2016) ने दो इसके जीता है जबकि जापान ने 2014 और दक्षिण कोरिया ने 2010 में एक एक बार ट्रॉफी जीती थी। गैर एशियाई देशों में फ्रांस ने 2012 और स्पेन ने 2018 में टूर्नामेंट जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें