फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट बने पिता, घर आई नन्ही परी

Tue, 19 May 2020 11:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट पहली बार पिता बन गए हैं। उनकी पार्टनर केसी बेनेट ने बेटी को जन्म दिया है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ट को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


होलनेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और केसी बेनेट को बेटी के जन्म पर बधाई।’ स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस जोड़े की बेटी का जन्म रविवार को हुआ। इसके अलावा अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

33 साल के बोल्ट ने मार्च में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि बेनेट बेटी को जन्म देने वाली हैं।



ओलंपिक गेम्स में आठ बार के गोल्ड मेडलिस्ट और 100 तथा 200 मीटर में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बोल्ट ने पुरुष फर्राटा दौड़ में एक दशक तक दबदबा बनाने के बाद 2017 में एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था। बोल्ट ओलंपिक 2016 में लगातार तीन बार इन गेम्स में 100 और 200 मीटर का खिताब जीतने वाले एकमात्र पुरुष धावक बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें