फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर त्वेसा, दीक्षा ने चेक ओपन में हासिल किया कट

Sun, 30 Aug 2020 12:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
त्वेसा मलिक - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर टिप्सस्पोर्ट चेक ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्रमश: 72 और 73 का कार्ड खेल कर कट में प्रवेश पाने में सफल रहीं। त्वेसा (70-72) दो दौर के बाद दो अंडर 142 के स्कोर के साथ संयुक्त 35वें जबकि दीक्षा (70-73) एक अंडर 143 के स्कोर के साथ संयुक्त 44वें स्थान पर है। कट दो ओवर तक गया जिसे 69 खिलाड़ियों ने हासिल किया। डेनमार्क की एमली क्रिस्टिन पेडरसन कुल 16 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है। उनके पास दूसरे स्थान पर काबिज खिलाड़ी पर से छह शॉट की बढ़त हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें