फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद मैदान पर वापसी करेंगे गोल्फर भुल्लर, आयरिश ओपन में हिस्सा लेंगे

Thu, 24 Sep 2020 08:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बालीमेना
विज्ञापन
गगनजीत भुल्लर
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर छह महीने से ज्यादा समय बाद खेल में वापसी को तैयार हैं। वह इस हफ्ते दुबई ड्यूटी फ्री आयरिश ओपन में हिस्सा लेंगे। एशियाई टूर पर नौ बार और यूरोपीय टीम पर एक बार के विजेता ने टूर पर पिछला टूर्नामेंट मार्च में मलयेशिया ओपन खेला था।

विज्ञापन


आयरिश ओपन में भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने हीरो ओपन से खेल में वापसी की थी। भुल्लर इस हफ्ते के शुरू में ही यूरोप पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं टूर पर वापसी कर काफी उत्साहित हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इस ब्रेक की काफी जरूरत थी। मैं अब ज्यादा प्रेरित महसूस कर रहा हूं और टूर के लिए तैयार हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें