फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golf: भारत की गोल्फर अवनि ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स में संयुक्त दूसरे स्थान पर, लियोन हिगो से सिर्फ चार शॉट पीछे

Fri, 12 Jan 2024 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

हिगो ने तीसरे दौर में तीन अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे उनका कुल स्कोर सात अंडर है। दुनिया में 50वें नंबर की गोल्फर और यहां खिताब के दावेदारों में शामिल अवनि ने 77 का शाॅट खेला।
विज्ञापन
अवनि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की गोल्फर अवनि प्रशांत यहां ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स के तीसरे कड़े राउंड के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दो अन्य गोल्फरों के साथ उनका स्कोर 3 अंडर 143 है। वह शीर्ष पर चल रहीं लियोन हिगो से चार शॉट पीछे हैं।
विज्ञापन


हिगो ने तीसरे दौर में तीन अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे उनका कुल स्कोर सात अंडर है। दुनिया में 50वें नंबर की गोल्फर और यहां खिताब के दावेदारों में शामिल अवनि ने 77 का शाॅट खेला।

अविन के साथ फिलिपीन की रियाने मैलेक्सी हैं जो तीसरे से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंची हैं। उनके साथ ही जापान की निको इतो हैं। कुल मिलाकर भारतीय गोल्फर ने अच्छा खेल दिखाया है लेकिन पहले दो दिन शानदार प्रदर्शन के बाद वह तीसरे दिन ज्यादा लय में नहीं दिखीं। शीर्ष 33 में रहने वालीं गोल्फर चौथे और अंतिम दौर में खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें