फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट टेबल टेनिस: पुनेरी पलटन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गोवा चैलेंजर्स

Thu, 08 Aug 2019 06:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोवा चैलेंजर्स - फोटो : social media
विज्ञापन

गोवा चैलेंजर्स ने पुनेरी पलटन को 11-4 से हराकर अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग (यूटीटी) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गोवा की चेंग आई चिंग ने पुनेरी आहिया मुखर्जी को 3-0 (11-8, 11-1, 11-5) से हराकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पुरुष एकल में पुनेरी के चुआंग चीह युगांग ने गोवा के अल्वारो राबल्स को 2-1 (11-9, 10-11, 11-5) पराजित कर टीम को दो अंक दिलाए। गोवा के एंथनी अमलराज और चेंग ने मिश्रित युगल में चुआंग और आहिया की जोड़ी को 2-1 (11-7, 9-11, 11-7) से हराया। अमलराज ने एकल में हरमीत देसाई को 3-0 (11-7, 11-7, 11-10) से, जबकि अर्चना कामथ ने सैबाइन विंटर को 2-1 (8-11), 11-6, 11-9) से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें