फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बाद खेल दोबारा शुरू होने पर मैच फिक्सिंग का अधिक खतरा

Thu, 06 Aug 2020 06:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

खेल जगत जब धीरे-धीरे महीनों के कोरोना वायरस लॉकडाउन से उबर रहा है तब विधि प्रवर्तन सहयोग पर यूरोपीय यूनियन की एजेंसी यूरोपोल ने अपराधियों द्वारा मैच फिक्सिंग के ‘बढ़े हुए खतरे’ के प्रति चेताया है। बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में खेलों में संगठित आपराधिक समूहों के जुड़ने पर फोकस करते हुए यूरोपोल ने कहा कि महामारी के कारण नुकसान के बावजूद अपराधी नए मौकों को भुनाने के लिए तेजी से इस संकट से सामंजस्य बैठा रहे हैं। यूरोपोल ने कहा, ‘अपराधियों का व्यवसाय जारी है और माना जा रहा है कि कोविड-19 महामारी का दीर्घकालीन प्रभाव संगठित अपराध के क्षेत्र में अधिक होगा जिसमें कालाधन और भ्रष्टाचार भी शामिल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें