फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव और गोविंद सेमीफाइनल में पहुंचे, मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के छह पदक पक्के

Fri, 02 Aug 2019 07:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौरव सोलंकी - फोटो : social media
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (56 किग्रा) और 2019 इंडिया ओपन के उपविजेता गोविंद साहनी (49 किग्रा) ने रूस के कासपियस्क में चल रहे मागोमेद सलाम उमाखानोव मेमोरियल मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए। भारतीय मुक्केबाज अब तक कुल छह पदक पक्के कर चुके हैं। गौरव ने रूस के माकसिम चेरनीशेव को 3-2 से हराया। रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गौरव शुरू में सतर्क होकर खेले लेकिन बाद में उन्होंने आक्रामक होकर लगातार मुक्के जड़कर जीत हासिल की।

विज्ञापन


गोविंद ने तजाकिस्तान के शेरमुखाम्मद रूस्तामोव को मात दी। गोविंद ने शुरू से ही दबदबा बनाया और पूरे मैच के दौरान आक्रामकता से खेलते रहे जिससे रेफरी ने विपक्षी मुक्केबाज को देखते हुए तीसरे दौर में मुकाबला रोक दिया। आशीष इंशा (52 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में रूस के इस्लामितदिन अलीसोलतानोव के हाथों 1-4 से हार मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें