फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचे गौरव सोलंकी, पिंकी जांगड़ा

Thu, 01 Aug 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौरव सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता गौरव सोलंकी (56 किग्रा) और पिंकी जांगड़ा (51 किग्रा) ने आसानी से जीत दर्ज करके रूस के कास्पिस्क में चल रहे मगोमद सलाम उमाखानोवा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं के वर्ग में नीरज (57 किग्रा) भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोलंकी ने रूस के मुराद राबदानोव को 5-0 से हराया जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2014 के कांस्य पदक विजेता जांगड़ा ने बेलारूस के बुरिम याना को इसी अंतर से पराजित किया। इस साल इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरज ने मंगोलिया की गेरेलसीमेग नयामसुरेन को सर्वसम्मत फैसले से हराया। इस टूर्नामेंट में 20 देशों के 250 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें