फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITTF Czech International Open: यूक्रेन के खिलाड़ी को हराकर जी साथियान ने जीता खिताब

Wed, 25 Aug 2021 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेक रिपब्लिक
विज्ञापन
जी साथियान - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने बुधवार को पुरुष एकल फाइनल में यूक्रेन के येवहेन प्रीश्चेपा को 4-0 से हराकर आईटीटीएफ चेक इंटरनेशनल ओपन का खिताब अपने नाम किया।शीर्ष वरीयता प्राप्त साथियान ने खिताबी मुकाबले में प्रीश्चेपा को 11-0, 11-6, 11-6, 14-12 से हराया। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज साथियान ने इससे पहले अपने विरोध खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद सीधे फाइनल में प्रवेश किया था। पहले दो गेम में साथियान ने 11-4, 11-8 से जीत दर्ज कर ली थी। वहीं, तीसरे गेम में भी वह 8-2 की बढ़त ले ली थी, तभी स्वीडन के ट्रूल्स मोरेगार्ध ने चोटिल होने के कारण गेम से हटने का फैसला किया। बता दें कि शीर्ष वरीयता प्राप्त साथियान ने मंगलवार को सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टरफाइनल में साथियान ने सऊदी अरब के अली अलखद्रवी को 4-0 (11-9, 11-2, 11-9, 11-8) से हराया था। बता दें इस मैच से पहले उन्होंने दिन के पहले राउंड में रूस के सादी इस्माइलोव को 4-0 से शिकस्त दी थी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 28 साल के खिलाड़ी ने बुडापेस्ट में हमवतन मनिका बत्रा के साथ मिलकर डब्ल्यूटीटी कंटेडर का मिश्रित युगल खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें