जी साथियान और एंथोनी अमलराज की भारतीय जोड़ी ने विश्व टूर प्लेटिनम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में कोरिया के जियोंग यंगसिक और ली सांगसू की शीर्ष वरीय कोरियाई जोड़ी से 12-14, 9-11, 8-11 से हार का मुंह देखना पड़ा। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत का पहला पदक है। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में कोरिया के जांग वूजिन और लिम जोंगहून की जोड़ी को 5-11,11-6,14-12,11-8 से हराया।