फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA जिम्नास्टिक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देंगे इस्तीफा, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

Sat, 27 Jan 2018 09:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लैरी नसार
विज्ञापन

महिलाओं के यौन शोषण करने वाले जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉक्टर लैरी नसार की करतूत से आहत होकर पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका के जिमस्टास्टिक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है। यह फैसला अमेरिका के ओलंपिक समिति की आवश्यकता का अनुपालन करने के लिए शुक्रवार को संगठन के फैसले के बाद लिया गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि महिलाओं का यौन शोषण करने वाले जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉक्टर लैरी नसार को कोर्ट ने 40 से 175 साल की जेल की सजा सुनाई थी। लैरी के नाम अमेरिका में इलाज के नाम में 150 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण करने का मामला साममे आया था। इस मामले में पीड़िताओं की गवाही के आधार पर जज रोजमैरी एक्विलीन ने सजा का ऐलान किया था। शोषित महिलाओं में 15 साल से लेकर 70 साल तक महिलाएं शामिल थी।

मिशिगन कोर्ट में सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि 'मैंने अभी डेथ वारंट पर साइन किया है। अब पूर्व डॉक्टर लैरी नासर को पूरा जीवन जेल में ही बिताना होना। कोर्ट ने उन्हें यह भी कहा कि आप डॉक्टर के नाम पर कलंक हैं और आप जितने खतरनाक है, उतना कोई सोच भी नहीं सकता। नासर पर शुरुआत में सात महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसके बाद 156 महिलाओं ने उसके खिलाफ आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि सजा मिलते ही पूर्व डॉक्टर नासर ने कहा कि कोर्ट कार्यवाही के दौरान महिलाओं के ओर से आई प्रतिक्रियाओं से वह काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी मेरे ऊपर इल्जाम लगाए जा रहे हैं सब बकवास है। मैं अपने मरीजों का सिर्फ इलाज करता हूं, उन्हें कभी भी किसी गलत नजर से नहीं देखा। डॉक्टर ने मीडिया पर इस मामले को नया रंग देने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़िताओं की ओर से डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराए गए बयान देने में सबसे कब उम्र 15 साल की युवती रैचल डेनहॉलेंडर थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें