फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी दूसरे दौर में, 40 मिनट में मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं स्वियातेक

Sun, 02 Jun 2024 08:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

बोपन्ना और एबडेन की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जोड़ी को ब्राजील की जोड़ी के खिलाफ 7-5, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज करने के लिए दो घंटे और सात मिनट तक संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
एब्डेन और बोपन्ना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया मैथ्यू एबडेन की दूसरी वरीय जोड़ी ने रविवार को यहां पहले दौर के कड़े मुकाबले में ऑरलैंडो लूज और मार्सेलो जोरमैन की ब्राजील की जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह पक्की की। बोपन्ना और एबडेन की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जोड़ी को ब्राजील की जोड़ी के खिलाफ 7-5, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज करने के लिए दो घंटे और सात मिनट तक संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन


गत चैंपियन ईगा स्वियातेक ने अनास्तिया पोतापोवा के खिलाफ बेहद एकतरफा जीत के साथ फ्रेंच ओपन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।स्वियातेक ने पोतापोवा को सिर्फ 40 मिनट में 6-0, 6-0 से सीधे सेटों में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। स्वियातेक ने पूरे मुकाबले के दौरान एक भी गेम नहीं गंवाना पड़ा।

पोतापोवा ने पहले ही मैच प्वाइंट पर फोरहैंड शॉट नेट पर मारकर मुकाबला स्वियातेक की झोली में डाल दिया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक ने कहा, ‘मैं बेहद एकाग्र थी। मुकाबला काफी तेजी से खत्म हो गया, यह काफी अजीब था।’ स्वियातेक की नजरें रोलां गैरो पर लगातार तीसरे और कुल चौथे फ्रेंच ओपन खिताब पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें