कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद हो रहे पहले टूर्नामेंट में रवि दहिया (57 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) और जितेंदर किन्हा (74 किग्रा) भी हिस्सा नहीं लेंगे। दो हफ्ते पहले सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर के दौरान रवि के बायें घुटने में चोट लगी जबकि माना जा रहा है कि दीपक को डेंगू या टाइफाइड हुआ है।
रवि के घुटने में सूजन
टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले तीन पुरुष पहलवानों में से एक रवि ने कहा, 'मेरे घुटने में अब भी सूजन है। मैं इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहा था लेकिन क्या कर सकते हैं। सूजन काफी कम हुई है लेकिन घुटना प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिहाज से अच्छी स्थिति में नहीं है।'
दीपक को बुखार
नूर सुल्तान में 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले दीपक ने कहा कि बुखार के कारण उनकी योजनाओं को धक्का लगा। उन्होंने कहा, 'एक हफ्ते से मुझे बुखार है। यह कोविड नहीं है। कल मैंने परीक्षण कराया और रिपोर्ट का इंतजार है। यह डेंगू या टाइफाइड हो सकता है। काफी कमजोरी है और मैंने पिछले कुछ समय से ट्रेनिंग नहीं की है।' नरसिंह पंचम यादव और संदीप मान के साथ 74 किग्रा वर्ग के लिए चुने गए जितेंदर कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए। भारत ने टूर्नामेंट के लिए 34 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।