फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडालुसिया मास्टर्स में पहले दौर के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर, सभी का स्कोर दो अंडर 69

Fri, 04 Sep 2020 11:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्फ कैडीज - फोटो : social media
विज्ञापन

कोनोर साइम ने अपने अंतिम तीन होल में बर्डी बनाई जिससे वह एंडालुसिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद चार अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल करने में सफल रहे। साइम ने वेल्डरामा कोर्स पर मुश्किल परिस्थितियों में तीसरे होल में डबल बोगी की, लेकिन आखिरी नौ होल में चार बर्डी बनाई। पहले दिन केवल पांच खिलाड़ी ही अंडर पार का स्कोर बना पाए।

विज्ञापन


साइम दो बार के यूरोपीय टूर विजेता स्पेन के जार्ज कैम्पिलो, इटली के गुइडो मिगलियोजी और अमेरिका के जॉन कैटलिन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन सभी का स्कोर दो अंडर 69 है। स्पेन के पेप एंजेल्स अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले दौर में अंडर पार का कार्ड खेला। उनका स्कोर एक अंडर 70 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें