फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरस्टापेन ने हैमिल्टन को पछाड़ा, सत्र के आखिरी रेस अबू धाबी ग्रांप्री में दर्ज की जीत 

Sun, 13 Dec 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूएई
विज्ञापन
मैक्स वेरस्टापेन - फोटो : social media
विज्ञापन

रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने मर्सीडीज के वालटेरी बोटास और मौजूदा चैम्पियन लुइस हैमिल्टन को पछाड़ कर सत्र की आखिरी फार्मूला वन (एफवन) रेस में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


करियर की 10वीं जीत
मौजूदा सत्र में यह उनकी दूसरी जबकि करियर की 10वीं जीत है। शनिवार को पोल पोजीशन हासिल करने वाले 23 साल के इस चालक ने बोटास से 16 जबकि हैमिल्टन से 18.4 सेकेंड कम समय लिया। उनकी टीम के अलेक्जेंडर एल्बॉन ने चौथा स्थान हासिल कर इस रेस को रेडबुल के लिए यादगार बना दिया। मैकलारेन के लैंडो नोर्रिस पांचवे स्थान पर रहे।

हैमिल्टन सबसे ज्यादा जीत अपने नाम करने से चूक गए
सत्र के 16 में से 11 रेस जीतने वाले हैमिल्टन ऑवरऑल चैम्पियन बने लेकिन कोरोना वायरस के चपेट में आने से वह एक सत्र में सबसे ज्यादा जीत अपने नाम करने से चूक गए। यह रिकॉर्ड सेबेस्टियन वेटल (2013 में रेड बुल के लिए 13 जीत) के नाम है।
विज्ञापन


बहरीन ग्रां प्री जीतने के एक दिन बाद कोरोना पॉजिटिव हुए थे हैमिल्टन 
सात बार के विश्व चैम्पियन हैमिल्टन 29 नवंबर को बहरीन ग्रां प्री जीतने के एक दिन बाद कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। वह साखिर ग्रां प्री में भाग नहीं ले सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें