फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव आने के बाद फॉर्मूला वन ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने कहा, मेक्सिको में संक्रमित हुए होंगे

Fri, 31 Jul 2020 05:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेक्सिको के इस ड्राइवर ने घर जाने के लिए निजी जेट का इस्तेमाल किया और उनका कहना है कि उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं। इस महामारी के चलते सत्र तीन से ज्यादा महीनों तक टालना पड़ा था।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉर्मूला वन ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कहा कि वह हंगरी और ब्रिटेन में हुई रेस के बीच में मेक्सिको की यात्रा के दौरान इस वायरस से संक्रमित हुए होंगे। पेरेज को गुरूवार को परीक्षण के नतीजे में खुद के संक्रमित होने का पता चला, जिससे वह सिल्वरस्टोन में रविवार को होने वाली रेस का हिस्सा नहीं हो पाएंगे, इसके अलावा वह पृथकवास में रहने के कारण अगले हफ्ते इसी ट्रैक पर होने वाली एक अन्य रेस में भी शिरकत नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन


पेरेज ने कहा कि वह मेक्सिको में अपनी मां को देखने गए थे जो एक बड़ी दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती थीं। इस ड्राइवर ने कहा, 'रेस का हिस्सा नहीं बन पाना मेरे करियर के सबसे दुखद दिनों में से एक है, लेकिन यह दिखाता है कि हम इस वायरस के सामने कितने कमजोर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें