फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद दोबारा शुरू होगी F-1 रेस, 13 मार्च को कोरोना वायरस की वजह से टला था सत्र

Thu, 02 Jul 2020 08:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फॉर्मूला 1 रेस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सत्र की पहली रेस को आखिरी क्षणों में रद्द करने के चार महीने के बाद फॉर्मूला वन का 2020 का सत्र एक अन्य महाद्वीप और बदले हुए माहौल में इस सप्ताहांत आखिरकार शुरू हो जाएगा। ऑस्ट्रिया के स्पीलबर्ग में जब फॉर्मूला वन की इस वर्ष की पहली रेस होगी तो उसे देखने के लिए कोई दर्शक मौजूद नहीं होगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण अब भी तय नहीं है कि कितनी रेस हो पाएंगी। यही नहीं फार्मूला वन ड्राइवर रविवार को होने वाली रेस से पहले अश्वेतों के पक्ष में चलाए जा रहे 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान का एक घुटना टेककर समर्थन करने पर भी विचार कर रहे हैं।

फॉर्मूला वन की पहली रेस मेलबर्न में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के तेजी से फैलने के कारण इसे दो दिन पहले 13 मार्च को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ग्रांप्री के अलावा कई अन्य रेस भी रद्द कर दी गई और अब ऑस्ट्रेलिया से लगभग 16,000 किमी दूर ऑस्ट्रिया में सत्र की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें