फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE की पूर्व स्टार चैंपियन ने द ग्रेट खली के साथ अपनी दोस्ती पर किए खुलासे

Tue, 26 Jan 2021 05:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द ग्रेट खली - फोटो : wwe.com
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई भारतीय दर्शकों के लिए सुपरस्टार स्पेक्टेकल (WWE Superstar Spectacle) नाम का खास शो 26 जनवरी को ऑन एयर करेगा। इसमें भारत के कई स्टार पहलवानों के साथ ही दुनिया के अन्य नामी पहलवान भी शामिल होंगे।  

विज्ञापन


शो के टीवी पर आने से पहले पूर्व डीवाज चैंपियन नताल्या ने सुपरस्टार स्पेक्टेकल को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। यही नहीं उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज पहलवान द ग्रेट खली के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी बात की। उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए गए एक इंटरव्यू में द ग्रेट खली को सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया।

नताल्या ने कहा, 'मैं सुपरस्टार स्पेक्टेकल को लेकर बहुत उत्साहित हूं। द ग्रेट खली मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। जब मैं उन्हें मैनेज करती थी तो हमने पार्टनरशिप भी की थी। वो भारतीय हैं और मुझे उनपर गर्व है और वो मेरे करीबियों में से एक हैं।'
विज्ञापन


सुपरस्टार स्पेक्टेकल में नताल्या पूर्व स्मैकडाउन महिला चैंपियन बेली के साथ टीम बनाएंगी। वह यहां पर शार्लेट और सरीना संधू की टीम का सामना करती नजर आएंगी। नताल्या ने बताया कि वो इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। 

उन्होंने कहा, 'सुपरस्टार स्पेक्टेकल का हिस्सा बनना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। बेली के साथ टीम बनाकर मैं शार्लेट और सरीना के खिलाफ रिंग में उतरूंगी। मुझे अंदाजा है कि ये इवेंट भारतीय फैंस के लिए क्या मायने रखता है। हम रिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस खास शो का प्रसारण 26 जनवरी, 2021 को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा। इसे Sony Ten 1, Sony Ten 3 और Sony MAX पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें