फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन तैराक अरुण का निधन

Fri, 07 Dec 2018 03:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
swimming
विज्ञापन

सात के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन तैराक अरुण कुमार शॉ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बंगाल एमेच्योर तैराकी संघ ने यह जानकारी दी। वह 82 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी हैं।

विज्ञापन


तैराकी संघ के एक अधिकारी ने कहा,‘वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने बुधवार शाम आठ बजकर 45 मिनट पर अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

अरुण बंगाल के पहले तैराक थे जिन्हें 1967 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। वह 1958, 1959, 1962, 1964, 1965, 1966 और 1967 में राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। इस बीच उन्होंने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए। वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें