फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल इन पांच खिलाड़ियों ने थामा भाजपा का हाथ, कांग्रेस में शामिल हुआ यह ओलंपियन बॉक्सर

Thu, 26 Sep 2019 05:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संदीप/दीपा/गंभीर - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों के राजनीति में उतरने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले जहां कुछ खिलाड़ी ही राजनीति में उतरते थे वहीं अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है खासकर पिछले कुछ दिनों में। खेल में अपना दम दिखाने के बाद खिलाड़ियों ने राजनीति में अपनी किस्मत अजमाने का फैसला कर लिया है, यही कारण है कि एक के बाद एक खिलाड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ रहे हैं।



अगर बात सिर्फ 2019 की हो तो छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने राजनितिक पारी शुरू की है, इसमें अधिकतर खिलाड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों और उनकी पार्टी पर।
विज्ञापन

2 of 7
gautam gambhir - फोटो : ANI
गौतम गंभीर:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्ल्ड कप में मैच जीताऊ पारी खेलने वाले गौतम गंभीर इसी साल भाजपा में शामिल हुए। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद गंभीर ने भाजपा ज्वाइन कर लोकसभा चुनाव भी लड़ा। चुनावी मैदान में गंभीर ने पहली बार कदम रखा और पूर्वी दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
पैरालंपियन दीपा मलिक
दीपा मलिक:
पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली 48 वर्षीय दीपा मलिक ने मार्च में बीजेपी ज्वाइन किया। दीपा ने 2016 में हुए पैरालंपिक खेलों में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था। दीपा को हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया था। 

दीपा अभी तक 50 से अधिक राष्ट्रीय और 23 अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। अब उनके भाजपा से जुड़ने के बाद चर्चा है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा से चुनाव लड़ सकती हैं।

4 of 7
बबीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
बबिता फोगाट:
पहलवान बबिता फोगाट ने भी कुछ दिनों पहले ही भाजपा ज्वाइन किया था। 29 वर्षीय बबिता ने 2014-18 में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2010 और 2012 कॉमनवेल्थ खेलों में भी सिल्वर और ब्रांज जीता था। बबिता ने 12 अगस्त 2019 को बीजेपी ज्वाइन कर राजनीति में उतरने का फैसला किया।
विज्ञापन

5 of 7
vijender singh
विजेंदर सिंह:
2008 में बीजिंग ओलंपिक और 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह सिंह ने इसी साल कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का फैसला किया था। भिवानी से आने वाले विजेंदर ने कांग्रेस ज्वाइन कर लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमाई थी हालांकि उन्हें दक्षिणी दिल्ली की सीट से हार का सामना करना पड़ा था
विज्ञापन

6 of 7
sandeep singh
संदीप सिंह:
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है। अपनी फ्लिकर के लिए फ्लिकर सिंह के नाम से मशहूर संदीप सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को 13 साल बाद 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप जीतवाया था। उनकी कप्तानी में टीम ने 8 साल के बाद 2012 ओलंपिक में भी क्वालीफाई किया था। 

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित 33 साल के संदीप को ट्रेन में सफ़र करने के दौरान एक हादसे में गोली लग गई थी। उनके ऊपर पिछले साल सूरमा नाम से मूवी भी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगेश्वर दत्त - फोटो : getty
योगेश्वर दत्त:
लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर लिया। पहलवान जी के नाम से मशहूर देश के स्टार पहलवान 36 वर्षीय योगी ने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा।

कॉमनवेल्थ खेलों में दो स्वर्ण पदक जीत चुके योगी 2012 में खेल रत्न और 2013 में पद्मश्री से भी नवाजे जा चुके हैं। योगी के हरियाणा चुनावों में उतरने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें