पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को क्रोएशिया शतरंज टूर के पहले दौर में रूस के इयान नेपोमिनियाची के हाथों मात मिली। सफेद मोहरों से खेलते हुए आनंद एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। नेपोमिनियाची ने 32 चाल में यह बाजी जीती।
विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीस गिरी को 23 चाल में पराजित किया। अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने हमवतन हिकारू नकामुरा को और अमेरिका के ही वेस्ली सो ने चीन के डिंग लीरेन को हराया। अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव व रूस के सर्जेई कार्जाकिन और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन की बाजियां बराबरी पर छूटीं।