अर्जेंटीना के पूर्व चैंपियन मुक्केबाज कार्लोस बल्डोमिर को 18 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अपनी बेटी के साथ लगातार यौन शोषण करने के मामले में बुधवार को सांता फी कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ये कार्लोस को सजा सुनाई।
विज्ञापन
48 वर्षीय कार्लोस 2006 में 10 महीने तक वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल चैंपियन रहे थे, हालांकि 2016 में पूर्व पत्नी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी ने आरोप लगाया था कि कार्लोस ने 2012 से 2014 के बीच 7-8 साल की बेटी के साथ यौन शोषण किया था।