फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने की गर्भवती महिला ने 62 मिनट में पूरी की टीसीएस वर्ल्ड 10के बंगलूरू रेस

Thu, 24 Dec 2020 07:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • 09 साल से नियमित रूप से दौड़ रही हैं पेशे से इंजीनियर अंकिता
  • 05 बार दौड़ चुकी हैं अंतरराष्ट्रीय मैराथन में
विज्ञापन
अंकिता गौर - फोटो : twitter@TCSWorld10K
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीसीएस वर्ल्ड 10के बंगलूरू 2020 की प्रेरणादायी कहानियों में से एक पांच महीने की गर्भवती महिला का सिर्फ 62 मिनट में रेस पूरी करना है। जल्द ही मां बनने जा रही अंकिता गौड़ ने रविवार को टीसीएस वर्ल्ड विश्व 10के रन पूरी की। पिछले नौ साल से नियमित रूप से दौड़ रही अंकिता का मानना है कि ‘एक्टिविटी’ उनके लिए सांस लेने की तरह है।

विज्ञापन


अंकिता ने कहा, ‘यह ऐसी चीज है जिसे मैं पिछले नौ साल से कर रही हूं, लगभग रोजाना। आप उठते हो और दौड़ने के लिए जाते हो। बेशक कभी-कभी आप चोटिल, बीमार होते हैं और ऐसा नहीं कर पाते। इसके अलावा मैं पिछले नौ साल से नियमित रूप से दौड़ रही हूं, इसलिए यह मेरे लिए सांस लेने की तरह है। यह मेरे अंदर प्राकृतिक रूप से है।’

पेशे से इंजीनियर अंकिता 2013 से टीसीएस वर्ल्ड 10के में हिस्सा ले रही हैं। वह इसके अलावा पांच बार अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसमें बर्लिन (तीन बार), बॉस्टन और न्यूयॉर्क शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें