फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में दम दिखाएगी भारतीय वायुसेना, ये पांच जवान लहराएंगे तिरंगा

Thu, 22 Jul 2021 07:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय वायुसेना के पांच जवान भारतीय दल का हिस्सा हैं, जो 23 जुलाई (शुक्रवार) को होने वाले इस समारोह में भाग लेंगे। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने गुरुवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि उद्घाटन समारोह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। बयान के मुताबिक, सर्जेंट शिवपाल सिंह, सर्जेंट नूह निर्मल टॉम, जूनियर वारंट अधिकारी दीपक कुमार और कॉर्पोरल एलेक्स एंथोनी अलग-अलग इवेंट में अपना दम दिखाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, मास्टर वारंट अधिकारी अशोक कुमार कुश्ती इवेंट्स में रेफरी होंगे। बता दें कि अशोक कुमार पहले भारतीय रेफरी हैं जो लगातार दो ओलंपिक खेलों में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'भारतीय वायुसेना को टोक्यो ओलंपिक 2021 लिए भारतीय दल में पांच वायुसेना कर्मियों (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) के शामिल होने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ऐसा 25 साल के अंतराल पर हो रहा है।'

ये हैं भारतीय वायुसेना के पांच जवान (खिलाड़ी)
 
खिलाड़ी इवेंट
शिवपाल सिंह भाला फेंक
नूह निर्मल टॉम 4X400 मिश्रित रिले टीम
दीपक कुमार 10 मी एयर राइफल निशानेबाजी
एलेक्स एंथोनी 4X400 मिश्रित रिले टीम
अशोक कुमार कुश्ती इवेंट्स में रेफरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें