फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर में भारतीय टीम को दूसरी रैंक, पाकिस्तान से हो सकती है भिड़ंत

Sun, 08 Sep 2019 07:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एफआईएच सोमवार को निकालेगा ड्रॉ, भारत घर में पाक, ऑस्ट्रिया, रूस में से किसी एक से भिड़ेगा
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दूसरी और महिला टीम को मिली छठी रैंकिंग
  • महिलाएं कोरिया, बेल्जियम, अमेरिका, कनाडा में से किसी एक से खेलेंगी
विज्ञापन
indian hockey team
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ ने टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर के लिए टीमों की रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत को नीदरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर टॉप पॉट में रखा गया है। वहीं महिला टीम को छठी रैंकिंग दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि पुरुष और महिला टीम को घर में खेलने का लाभ मिलेगा। सर्वोच्च सात टीमों को घर में खेलने दिया जाएगा। यही नहीं पुरुषों में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत संभव है। यह सोमवार को लुजान (स्विटजरलैंड) में ड्रॉ के बाद पता लगेगा कि पुरुष टीम निचली रैंकिंग की पाकिस्तान, ऑस्ट्रिया और रूस में से किस टीम से खेलेगी। एफआईएच यह पहले ही साफ कर चुकी है कि भारत और पाक में क्वालिफायर होने पर इसे यूरोप या किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जीतने पर भारत को मिली दूसरी रैंकिंग

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ओसियाना चैंपियन बनते हुए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। जिससे भारत क्वालिफायर देशों की रैंकिंग में तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गया। जर्मनी तीसरे स्थान पर है। इन तीनों टीमों को 12वीं पाकिस्तान, 13वीं ऑस्ट्रिया और मिस्र के नाम वापस लेने पर शामिल की गई 14वीं रैंकिंग की रूस में से एक के साथ खेलना है। कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी इसका सोमवार को एफआईएच सीईओ थियेरी वील की अगुवाई में ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

टोक्यो के टिकट के लिए दोनों मैच जीतने होंगे

एफआईएच अध्यक्ष नरेंदर बत्रा के मुताबिक भारत के घरेलू मुकाबले एक से तीन नवंबर को घर में खेले जाएंगे। ड्रॉ के बाद भारत के सामने आने वाली टीम दो मैच खेलेगी। टोक्यो का टिकट हासिल करने के लिए ये दोनों ही मैच भारत को जीतने होंगे। मुकाबले ड्रॉ रहने की स्थिति में परिणाम पेनाल्टी शूटआउट से निकाला जाएगा। महिला टीम छठी रैकिंग के साथ पॉट  दो में है। उसे टॉप तीन में शामिल कोरिया (8), बेल्जियम (9), अमेरिका (10), कनाडा (11) में से एक टीम के साथ खेलना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें