फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधू को लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छिड़ी जंग

Mon, 22 Aug 2016 11:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंधू - फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को लेकर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में ठन गई है, दोनों राज्यों में सिंधू पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। दोनों राज्यों की बीच सिंधू को ज्यादा ईनाम देने की होड़ लगी है। सिंधू के रजत पदक जीतते ही आंध्र सरकार ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की वहीं तेलंगाना ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सिंधू को 5 करोड़ रुपये, पुलेला गोपीचंद अकादमी के पास 1 हजार गज का प्लॉट और उपयुक्त सरकारी नौकरी देने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


दोनों राज्यों की इस तना-तनी के बीच कोच पुलेला गोपीचंद ने सिंधू को भारतीय बताते हुए कहा कि वह पूरे देश की हैं। इस बारे में जब पत्रकारों ने सिंधू से सवाल पूछा तो गोपीचंद बीच में कूद गए और उन्होंने मामले को संभाल लिया। और कहा कि वह पूरे देश की हैं देश के विभिन्न राज्य सरकारों ने सिंधू के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। 

वहीं तेलंगाना सरकार ने राज्य का गौरव बताते हुए एयरपोर्ट से गोपीचंद अकादमी तक सिंधू के लिए स्वागत समारोह रखा। तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री महमूद अली ने कहा कि सिंधू की वजह से पूरे विश्व में तेलंगाना का नाम रोशन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर तेंलगाना और आंध्रप्रदेश के कई मंत्री उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें