फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबेगा देश, भारत का मुकाबला अमेरिका से

Fri, 06 Oct 2017 09:36 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप - फोटो : SELF
विज्ञापन
क्रिकेट के देश में फुटबॉल का जुनून। शुक्रवार से भारत में अंडर-17 फीफा विश्व कप के शुभारंभ के साथ पूरा देश फुटबॉल के जोश में डूबने-उतराने को तैयार है। देश के छह शहरों में मेजबान भारत समेत दुनिया की 24 अंडर-17 टीमें छह से 28 अक्तूबर तक फुटबॉल का रोमांच इस विश्व कप में बिखेरती नजर आएंगी।
विज्ञापन


पुर्तगाली कोच लुइस नॉर्टन डि मातोस के संरक्षण में तैयार और मणिपुर के अमरजीत सिंह की अगुवाई में भारतीय युवा शुक्रवार को मजबूत अमेरिका के साथ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विश्व कप में अपना अभियान शुरू करेंगे। जहां खुद पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय टीम की हौसला आफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। 

देश और फुटबॉल के दीवानों के लिए यह कितना बड़ा मौका है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फीफा के किसी भी विश्व कप में भारतीय टीम पहली बार शिरकत करने जा रही है। वह भी मेजबान होने के नाते भारत को अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


ये हैं छह मेजबान शहर
गोवा, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, नवी मुंबई और दिल्ली
 
विज्ञापन

05वां एशियाई देश है भारत जो फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है

fifa u17 world cup - फोटो : FILE PHOTO
01: पहली बार भारत कर रहा है अंडर-17 फीफा विश्व कप की मेजबानी
24: टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें चार-चार के छह ग्रुप में बांटा गया है
05 वां एशियाई देश है भारत जो फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, यूएई इसकी मेजबानी कर चुके हैं।
120: करोड़ रुपये खर्च किए हैं खेल मंत्रालय ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर
20: करोड़ रुपये खर्च हुए हैं भारतीय टीम की तैयारियों पर
08: बजे रात्रि से खेला जाएगा भारत और अमेरिका के बीच मैच सोनी टेन-2 पर

पीएम करेंगे 12 कप्तानों को सम्मानित

 घाना और कोलंबिया का मैच समाप्त होने के बाद पीएम मोदी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वह भारत और अमेरिका की टीमों से मिलेंगे। इस दौरान पीएम ओलंपिक और एशियाई खेलों में कप्तान रहे 12 भारतीय दिग्गज फुटबॉलरों को सम्मानित करेंगे।

ये दिग्गज समर बनर्जी, पीके बनर्जी, चुन्नी गोस्वामी, सैयद नईमुद्दीन, मगन सिंह, गुरप्रीत सिंह गिल, भास्कर गांगुली, आईएम विजयन, बाईचुंग भूटिया, जोएकिम एब्रांचेज, सुनील छेत्री और बेमबेम देवी हैं।

दिखेगी बॉलीवुड की चमक
फीफा विश्व कप में उद्घाटन समारोह की परंपरा नहीं है लेकिन शुक्रवार को फुटबॉल महाकुंभ के शुभारंभ पर कई जाने-माने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, नीता अंबानी जैसी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

भारत के ग्रुप मैचों का कार्यक्रम
 6 अक्टूबर - भारत बनाम अमेरिका
 9 अक्टूबर-  भारत बनाम कोलंबिया
12 अक्टूबर- भारत बनाम घाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें