भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका को फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में कजाखस्तान की खिलाड़ी जानसाया अब्दुमलिक ने ड्रॉ पर रोक दिया। लुसाने में चल रहे टूर्नामेंट में हरिका ने अब तक चार अंक हासिल किए हैं और वह दो रूसी खिलाड़ियों से आधा अंक पीछे है। अब उनका सामना बुल्गारिया की एंटोनेटा स्टीफानोवा से होगा। रूस की अलेक्जेंद्रा गोरियाश्किना और उनकी हमवतन एलेना काशलिनस्काया के शीर्ष पर बरकरार हैं ।