शतरंज की विश्व नियामक ईकाई फिडे ने कोविड 19 के कारण पांच से 17 अगस्त तक मॉस्को में होने वाला ओलंपियाड 2021 तक स्थगित कर दिया है। फिडे ने कहा कि ओलंपियाड और फिडे कांग्रेस जो अगस्त में मॉस्को और खांति मेनसिस्क में होनी थी, अब उन्हीं जगहों पर 2021 में होगी।
शतरंज ओलंपियाड फिडे का काफी लोकप्रिय टूर्नामेंट है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं जिनमें खिलाड़ी, कोच, अधिकारी और दर्शक शामिल हैं। यह दुनिया भर में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए भी है। फिलहाल हम कोविड 19 महामारी और लोगों पर उसके प्रभाव से चिंतित हैं ।’ ओलंपियाड में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हंपी ओपन और महिला वर्ग में भारत की अगुवाई करने वाले थे।