फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरेशन कप: अनु रानी ने भाला फेंक मे सुधारा अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, लेकिन ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूकी

Mon, 15 Mar 2021 08:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
अनु रानी - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन
अनु रानी ने फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भाला फेंक में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। हालांकि वह टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन के स्तर को हासिल करने से चूक गईं। सोमवार को पटियाला में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनु ओलंपिक क्वालिफिकेशन स्तर से आधा मीटर से अधिक से पीछे रहीं।
विज्ञापन


अनु ने तीसरे प्रयास में 63.24 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 62.43 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2019 में दोहा में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। 
 

एशियाई खेल 2014 में कांस्य और एशियाई चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाली अनु राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी। राजस्थान की संजना चौधरी 54.55 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे जबकि हरियाणा की कुमारी शर्मिला 50.78 मीटर के प्रयास के साथ आठ खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक का महिला भाला फेंक स्पर्धा में क्वालिफिकेशन स्तर 64 मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें