फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1 World Championship: मैक्स वेरस्टापेन ने चौथी बार एफ-1 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता, बना दिया खास रिकॉर्ड

Sun, 24 Nov 2024 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास

सार

वेरस्टापेन ने तीन हफ्ते पहले ब्राजील में ग्रिड पर जीत हासिल करके 10-रेस के जीत के सूखे को समाप्त कर दिया था और यह सुनिश्चित किया था कि उनका खिताब बचा रहे।
विज्ञापन
वेरस्टापेन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्स वेरस्टापेन फॉर्मूला वन के इतिहास में चार विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले सिर्फ छठे रेसर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को लास वेगास ग्रां प्री में पांचवें स्थान पर रहकर प्रतिद्वंद्वी लैंडो नोरिस को विश्व खिताब जीतने से वंचित कर दिया। वेरस्टापेन अब जुआन मैनुअल फैंगियो (पांच खिताब), एलेन प्रोस्ट (चार), माइकल शूमाकर (सात), सेबेस्टियन वेटेल (चार) और लुईस हैमिल्टन (सात) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वेरस्टापेन ने तीन हफ्ते पहले ब्राजील में ग्रिड पर जीत हासिल करके 10-रेस के जीत के सूखे को समाप्त कर दिया था और यह सुनिश्चित किया था कि उनका खिताब बचा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें