विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता बॉक्सर लवलीना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इटली जाने से रोक दी गई महिला बॉक्सिंग टीम बुधवार देर रात रवाना हो गई। चीफ कोच मोहम्मद अली कमर की अगुवाई में पांच मुक्केबाज एक कोच, फीजियो समेत आठ सदस्यीय दल असिसी गया। साक्षी, मनीषा मोन, सिमरनजीत कौर, सोनिया लाथेर और पूजा रानी समेत सपोर्ट स्टाफ का पहले कोरोना टेस्ट कराया गया। देर शाम सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई और उसके बाद ही टीम को भेजने का फैसला ले लिया गया। लवलीना 14 दिन के एकांतवास में है।