कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का उद्घाटन समारोह बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर के गोल्ड कोस्ट में होगा। भारत 21वें कॉमनवेल्थ गेमों में 5 अप्रैल को अपने अभियान का आगाज करेगा। बता दें कि इस शहर में इस खेलों का आयोजन पांचवी बार हो रहा है।
कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्लूजी) के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस खेल में हिस्सा लेने वाले पुरुष और महिलाओं की समान संख्या होगी। भारत ने इस बार 227 सदस्यीय एथलीट दल को भेजा है। सीडब्लूजी की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की ध्वजवाहक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु होगी।
बता दें कि उद्घाटन समारोह गोल्ड कोस्ट शहर के करारा स्टेडियम में भारतीय समायनुसार दोपहर 3 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इस समारोह का प्रसारण सोनी कॉमिक्स, सोनी सिक्स एचडी और सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी चैनल पर अंग्रेजी में प्रसारित होगी, जबकि इसका हिन्दी प्रसारण सोनी टेन 3 और सोनी टेन 3 एचडी पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv.com पर उपलब्ध होगी।