फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय घुड़सवार जिब्रान खान ने जीता ईपीएल का खिताब

Mon, 26 Nov 2018 11:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय घुड़सवार जिब्रान खान रविवार को यहाँ घुड़सवारी प्रीमियर लीग (ईपीएल) के नौवें सत्र के फाइनल में जीत दर्ज की। एम्बेसी इंटरनेशनल राइडिंग स्कूल (ईआईआरएस) के जिब्रान ने फाइनल में यूनाइटेड राइडर्स बार्न टीम के प्रणय खरे को पछाड़ा।

विज्ञापन


ईआईआरएस के ही बसव राजू एस तीसरे स्थान पर रहे। छह महीने तक चले इस टूर्नामेंट में देश के 40 बड़े क्लबों ने भाग लिया था। जूनियर श्रेणी में तियाशा वाथुल और बच्चों के वर्ग में शशांक के वर्मा ने बाजी मारी।

इस मौके पर जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय घुड़सवारी टीम और उनके कोच को सम्मानित किया गया। ईआईआरएस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जीतू वीरवानी ने फवाद मिर्जा, आशीष मलिक, जितेंद्र सिंह और राकेश कुमार के साथ भारतीय घुड़सवारी टीम के कोच रोनाल्ड शेचेर को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें