फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलावेनिल ने एयर राइफल चैंपियनशिप में स्वर्ण और शाहु ने जीता रजत

Mon, 19 Oct 2020 05:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवान - फोटो : social Media
विज्ञापन

दुनिया की नंबर एक भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान (627.5 अंक) ने रविवार को शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय एयर राइफल चैंपियनशिप में स्वर्ण और शाहु तुषार माने (623.8 अंक) ने रजत पदक पर निशाना साधा। प्रतियोगिता का आयोजन बांग्लादेश निशानेबाजी खेल महासंघ (बीएसएसएफ) ने ऑनलाइन किया। इस 60 शॉट की प्रतियोगिता में छह देशों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


इलावेनिल के अलावा जापान की शिओरी हिराता ने रजत और इंडोनेशिया की विद्या तोयिबा ने कांसा जीता। पुरुष वर्ग का स्वर्ण जापान के नोया ओकादा (630.9 अंक) ने और कांस्य पदक बांग्लादेश के अब्दुल्ला हेल ने जीता। 

चैंपियनशिप का आयोजन शेख रसेल की जयंती के मौके पर किया गया जो बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजिबुर रहमान के सबसे छोटे बेटे और प्रधानमंत्री शेख हसीना के भाई हैं। इलावेनिल महिला 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक निशानेबाज हैं। अपनी परीक्षा के कारण नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लेने के कारण उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। शाहु माने को 18 मार्च की राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें