फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: इलावेनिल, अनीश समेत 34 निशानेबाजों को संभावित कोर ग्रुप में रखा गया

Sat, 27 Jun 2020 01:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इलावेनिल वालारिवन और अनीश भानवाला समेत 34 निशानेबाजों को टोक्यो ओलंपिक के लिए 34 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप में रखा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उन निशानेबाजों की सूची जारी की जो ओलंपिक के लिए अलग से अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित हो गए हैं, इन 34 निशानेबाजों में 15 ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं, लेकिन अपनी चयन नीति के तहत एनआरएआई के पास फॉर्म और औसत स्कोर के आधार पर एक या दो स्थान बदलने का अधिकार है।

महासंघ के एक सूत्र ने कहा, 'ये निशानेबाज अलग से अभ्यास करेंगे। निशानेबाजों के स्कोर और फॉर्म को देखते हुए टीम चुनते समय एक दो बदलाव किए जा सकते हैं।' एयर पिस्टल में पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू का नाम इस समूह में नहीं है। टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में क्वालीफिकेशन की आखिरी तारीख छह जून 2021 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

  • कोर समूह: पुरूष: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन: ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पारूल कुमार, संजीव राजपूत, स्वप्निल कुसाले
  • 10 मीटर राइफल: दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, पंकज सिंह, संदीप सिंह
  • 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: अनीश भानवाला, विजयवीर सिंह
  • 10 मीटर पिस्टल: अभिषेक वर्मा, ओमप्रकाश मूठारवाल, सौरभ चौधरी, शहजार रिजवी
  • स्कीट: अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह, मैराज अहमद खान, शीराज शेख
  • महिला: 50 मीटर राइफल
  • थ्री पोजिशन: अंजुम मोद्गिल, गायत्री एन, सुनिधि चौहान, तेजस्विनी सावंत
  • 10 मीटर राइफल: अंजुम मोद्गिल, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवन, श्रेया अग्रवाल
  • 25 मीटर पिस्टल: अभिंद्य पाटिल, चिंकी यादव, मनु भाकर, राही सरनोबत
  • 10 मीटर पिस्टल: अन्नुराज सिंह, ऐशा सिंह, मनु भाकर, यशस्विनी सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें