दुती चंद ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में अपना रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि हिमा दास कमर की चोट के कारण 400 मीटर दौड़ से बाहर हो गईं। 23 साल की दुती ने 11. 28 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में चौथी हीट जीती। उसने इसके साथ ही 11.29 सेकंड का अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उसने पिछले साल गुवाहाटी में बनाया था।
अन्य भारतीयों में जिंसन जानसन (पुरूषों की 800 मीटर), मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया (400 मीटर), प्रवीण चित्रवेल (पुरूषों की त्रिकूद), गोमती एम (महिलाओं की 1500 मीटर) अगले दौर में पहुंच गए।
राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी जानसन ने पुरूषों की 800 मीटर दौड़ में 1 : 53 . 43 का समय निकाला। वह कतर के जमाल हेयरेन से पीछे रहे। मनजीत सिंह की जगह टीम में शामिल किए गए मोहम्मद अफजल भी सेमीफाइनल में पहुंच गए।
महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में गोमती ने 2 : 04 . 96 का समय निकाला और वह दूसरे स्थान पर रहे। भारत की ही ट्विंकल चौधरी चौथे स्थान पर रहकर क्वालीफाई नहीं कर सकी। अरोकिया 400 मीटर हीट में 46 . 25 की टाइमिंग के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं अनस ने 46 .46 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरूषों की त्रिकूद में चित्रावेल नौवें स्थान पर रहे।हिमा दास कमर की मांसपेशी में खिंचाव के कारण 400 मीटर हीट पूरी नहीं कर सकी। भारत की एम आर पूवम्मा दूसरे स्थान पर रही और फाइनल में जगह बनाई।